जमशेदपुर : NIA की टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई और मानगो से करीब चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला बीते रविवार की रात का है. सभी गिरफ्तार लोगों को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में रखा गया है. गिरफ्तार किया गए लोगों से NIA की टीम पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात NIA की टीम ने जुगसलाई गौरी शंकर रोड और मानगो के आजादनगर में दबिश दी और चार लोगों को गिरफ्तार किया. आतंकी संगठनों के साथ उन सभी के साठ-गाँठ होने की जानकारी मिली है. बताया गया कि आतंकी संगठनों के लिए पैसे जुगाड़ करना और पैसों के लेनदेन के साथ-साथ नए लड़कों की बहाली में भी इन सभी की अहम भूमिका रही है.
NIA ने जमशेदपुर में दो जगहों पर मारा छापा, चार गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
