रांची: हरमू के भारत माता चौक स्थित एस्कॉट इनटरनेशनल स्कूल के खेल ग्राउंड में रविवार को क्रिकेट मैच खेला गया. मीडिया इलेवन और एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेले गए मैच का रोमांचक मुकाबला देखने लायक था. मीडिया इलेवन ने टॉस जीतने के बाद शानदार बैटिंग करते हुए बारह ओवर में 86 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. मैच में मीडिया 11 की ओर से बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. इस फ्रेंडली मैच में दोनों ही टीमों ने भरपूर एंजॉय किया. ब्रेक के बाद बैटिंग करने उतरी एस्कॉट की टीम ने शुरुआत से ही जोर लगाया. बल्लेबाजों ने शानदार शॉट्स भी लगाए. टारगेट का पीछा करते हुए एस्कॉट के विकेट गिरते रहे. अंतिम ओवर तक एस्कॉट की टीम 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. ये मैच मीडिया 11 ने 18 रन से जीत लिया. बता दें कि इसी ग्राउंड में 21 से 24 दिसंबर तक स्कूल के वार्षिक खेल कूद का आयोजन किया जाएगा. जिसमें स्कूल के बच्चे अलग अलग इवेंट में भाग लेंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
