रांची : मौसम के बदलते मिजाज ने ठंड बढ़ा दी है. शाम होते-होते ठंड बढ़ जाती है. रात में तो ठिठुरन और बढ़ जाती है. रांची के कांके क्षेत्र में रांची के और जगहों की तुलना सबसे ज्यादा ठंड है. शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हाल यह है कि रांची के आसपास के ग्रामीणों इलाकों में लोग ठंड को आग ताप कर भगाते नजर आये. कांके, खूंटी और चतरा में तो ठंड ने कहर ढा रखा है. शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रांची के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो रोज में 3 डिग्री पारा और गिर सकता है.
अगले दो रोज और बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
