नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी बबलू उरांव, उम्र 23 वर्ष, ग्राम घोड़ाटांगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया. घाघरा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल ने बताया कि 14 दिसंबर की सुबह अपनी नाबालिक बच्ची के साथ एक महिला घाघरा थाना पहुंची थी. उसके द्वारा बताया गया कि विगत बुधवार की शाम उनका परिवार अपने बच्चों के साथ गांव में एक दशकर्म में शामिल होने के लिए गया था. जहां अपनी नबालिक बच्ची को गांव की अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए छोड़कर घर के अंदर चली गयी. जब घर से बाहर आयी तो अपनी बच्ची को वहां नहीं देख आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ करने लगी. पूछताछ के क्रम में पता चला कि गांव की ही बबलू उरांव को बच्ची के आसपास देखा गया था.

क्या है मामला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बबलू उरांव स्त्रियों के प्रति अपनी पूरे आचरण के लिए बदनाम था. इसलिए परिजनों को पूरा विश्वास हो गया की बच्ची को बबलू उरॉव अपने साथ ले गया होगा. जिसके बाद बच्ची के परिजन अन्य ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को ढूंढने लगे. काफी ढूंढने के बाद गांव से कुछ दूर पर स्थित सुनसान जगह के पास बच्ची को बबलू उरांव के साथ पाया गया. जैसे ही गांव वालों के टार्च की रोशनी बबलू उरांव पर पड़ी. वह बच्ची को वहां छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया. बच्ची ने बताया कि बबलू उरांव आया और उसे बोला कि चलो तुम्हारी मम्मी बुला रही है. बच्ची उस पर विश्वास करके उसके साथ जाने के लिए राजी हो गई. लेकिन जब वह उसे घर नहीं ले जाकर सुनसान जगह की तरफ ले जाने लगा तो बच्ची डर गई और घर वापस ले जाने के लिए जिद्द करने लगी. जिस पर बबलू उरांव बच्ची के मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती खींचते हुए सुनसान जगह की तरफ ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अमित चौधरी, एस आई जयश्री मिंज, निर्मल महतो, हवलदार के जयनंदन राय, आरक्षी ब्रूनो मिंज, वीरेंद्र नाथ महतो शामिल थे.

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!