बोकारो: बोकारो की जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी की गाड़ी सोमवार को सिकिदिरी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है. उन्हें रांची के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बबीता खुद गाड़ी ड्राइव कर रही थी. इस दौरान गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई. गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. वह किस नर्सिंग होम में एडमिट है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.
जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी की कार पलटी, गंभीर हालत में रांची रेफर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
