झारखंड के खूंटी में हो रही विवादित पत्थलगड़ी के तार गुजरात और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। खूंटी जिले में 19 जून को कोचांग में पांच युवतियों के साथ गैंगरेप और पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड जॉन जुनास तिडू और बलराम समद को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनो नेताओं की निशानदेही पर पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में छापेमारी के लिए रवाना हो गयी है।

रांची जोन के आईजी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कोचांग गैंगरेप की घटना के बाद डीआईजी रांची अमोल वी होमकर, कोल्हान डीआईजी कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। रविवार को खूंटी एसपी को सूचना मिली थी कि जॉन जुनास तिडू और बलराम महाराष्ट्र भागने की फिराक में हैं। दोनो चक्रधरपुर के रास्ते महाराष्ट्र भागने की फिराक में थे। जॉन को जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे ने छापेमारी कर हाता बस स्टैंड से गिरफ्तार किया, वहीं बलराम की गिरफ्तारी मुरहू इलाके से हुई।
खूंटी गैंगरेप के फरार आरोपियों की चल- अचल संपत्ति होगी जब्त, ग्रामीणों को पीड़ित मान पत्थलगड़ी नेताओं पर कठोर कार्रवाई
क्या बताया आरोपियों ने
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उनके कहने पर की बाज़ी समद समेत अन्य पीएलएफआइ उग्रवादियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था।
गुजरात, महाराष्ट्र से मिल रहा था पत्थलगड़ी को समर्थन, गिरफ्तार जॉन जुनास और बलराम ने किया खुलासा
Previous Article100 करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी नहीं जा पाएंगे विदेश
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
